आउट ऑफ स्कूल बच्चों का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का हुआ समापन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण हेतु जनपद स्तर पर तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण का बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र फिरोज़ाबाद पर समापन हो गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण हेतु जनपद स्तर पर तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण का बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र फिरोज़ाबाद पर समापन हो गया। उक्त प्रशिक्षण मुख्यतः शारदा एप और आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर आधारित रहा।

उक्त प्रशिक्षण में जनपद के समस्त नव चयनित एआरपी तथा नोडल ने बड़ी ही गहनता के साथ उक्त प्रशिक्षण को प्राप्त किया। रूद्र नारायण शुक्ल जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता व डायट प्रवक्ता लोहिता सिंह ने बताया कि संकेतो के साथ यदि बच्चों को सिखाया जाए तो वे जल्दी सीख जाएंगे, छोटे-छोटे बच्चों को अंग्रेजी खेल-खेल में कैसे सिखाएं ।

प्रशिक्षण के अंत में समस्त प्रतिभागियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए और कहा कि आप सभी लोगो ने उक्त प्रशिक्षण को भली प्रकार से प्राप्त कर लिया है और अब आप सभी लोग अपने-अपने विकास खण्डों में भली प्रकार से अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

संबंधित समाचार