मतदाता शुद्धिकरण अभियान पर मंथन, भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मतदाता पुनरीक्षण गहन शुद्धिकरण अभियान को लेकर बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूण्डला। मतदाता पुनरीक्षण गहन शुद्धिकरण अभियान को लेकर बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया। मतदाता पुनरीक्षण गहन शुद्धिकरण अभियान की समीक्षा बैठक के उपरांत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र सचिन जैन के आवास पर नव निर्वाचित फिरोजाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सचिन जैन ने जिला अध्यक्ष को खाटू श्याम मंदिर का स्मृति चिन्ह, शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया। मंडल प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और संगठन सर्वोपरि है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मतदाता शुद्धिकरण अभियान में सक्रिय रहकर फॉर्म-6 भरवाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि नए मतदाताओं के नाम सही तरीके से जुड़ सकें।

संबंधित समाचार