लोकप्रिय आध्यात्मिक शख्सियत सतीश बाबू मिश्रा को हजारों लोगों ने पुखराया में श्रद्धा सुमन अर्पित किए
प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने आकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, पुखरायां/कानपुर देहात। विगत दिवस जनपद के प्रभावशाली सामाजिक व्यक्तित्व एवं अपना पूर्ण जीवन परोपकार में समर्पित करने वाले आध्यात्मिक जीवन व्यतीत कर रहे सतीश चंद्र मिश्रा (चन्द्रा फिलिंग स्टेशन) के गोलोकवासी होने के बाद विगत दिवस उनके पुखरायां बस स्टॉप स्थित आवास पर आयोजित श्रंद्धाजलि एवं प्रार्थना सभा में आने वाले लोगों की भीड़ जुटी रही। प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने आकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उनके जीवन में किए गए सामाजिक सेवाओं एवं जन सेवा की चर्चा की इस अवसर पर पुखराया निवासी तथा कानपुर किदवई नगर से विधायक महेश त्रिवेदी, दिल्ली से नेशनल एक्सप्रेस प्रकाशन समूह के संस्थापक व भारतीय मतदाता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, राजेश तिवारी, श्याम सिंह सिसोदिया, देव अग्निहोत्री, विकास सिंह भोले, मदन पांडेय, जुनैद खान, सौरभू मिश्रा, गोविंद मिश्रा, कृष्णा सोनी, विवेक त्रिपाठी, अमित मिश्रा, अरविंद पांडेय नीलू, वी.के. मिश्रा, ओमपाल सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी लाखन सिंह यादव, सपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सेन यादव, सपा जिला अध्यक्ष अरुण यादव,मनु यादव एडवोकेट(समाजवादी पार्टी)अजय मित्तल बबलू राजा, हाजी अकील खान, औरैया के पूर्व पालिका अध्यक्ष लाल जी शुक्ला, कैप्टन राम शंकर प्रजापति, सहदेव सिंह पप्पू, सामाजिक कार्यकर्ता शेख मोहम्मद आदि अनेक व्यक्तित्व उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक साथ इकट्ठा हुए और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उनके पुत्र शांतनु मिश्रा, शकुल मिश्रा, अनुज यतीश चंद मिश्रा से मिलकर लोगों ने सतीश बाबू को श्रद्धांजलि दी।

