विशेष मतदाता बूथ चलो अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न
शुक्रवार को विधानसभा जसराना में की पूर्व विधायक रामगोपाल लोधी के आवास शक्ति केंद्र के संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी व बी एल ओ की मौजदूगी में विशेष मतदाता बूथ चलो अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न हुई।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। शुक्रवार को विधानसभा जसराना में की पूर्व विधायक रामगोपाल लोधी के आवास शक्ति केंद्र के संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी व बी एल ओ की मौजदूगी में विशेष मतदाता बूथ चलो अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
बैठक की प्रस्तावना रखते हुए जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने 4 नवंबर से चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के सभी विषयों की बिन्दुबार चर्चा करते हुए कहा कि सभी को SIR के अंतिम दिनों में अपने बूथ के बी एल ओ से संपर्क कर यदि अभी भी किसी ने अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा किया है।
तो अपने बूथ के बी एल ओ से संपर्क कर फॉर्म भरवाना है। एक भी वोटर छूटना नहीं चाहिए। विधानसभा संयोजक सुरेंद्र सावन झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि SIR के साथ साथ अब हमें नए मतदाता बनाने पर विशेष ध्यान देना है व फॉर्म 6 भरवाकर नए मतदाताओं का पंजीकरण करवाना है।
बैठक में निवर्तमान विधायक रामगोपाल लोधी , अवनीश गुप्ता नि चेयरमैन,देश दीपक चौहान अमलेश राजपूत शीलू सविता ओमेंद्र बघेल राम प्रकाश अतुल शुक्ला अमलेश लोधी पूरन लोधी देवेंद्र पालीवाल योगेश लोधी व कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

