जिला पंचायत सदस्य के आवास पर मनाया बसपा सुप्रीमो का 70 वां जन्मदिन
गुरुवार 15 जनवरी, 2026 को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो ,पूर्व मुख्यमंत्री बहिन कु.मायावती जी का 70वां जन्मदिन पूरे देश में 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। गुरुवार 15 जनवरी, 2026 को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो ,पूर्व मुख्यमंत्री बहिन कु.मायावती जी का 70वां जन्मदिन पूरे देश में 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुर में भी इसका उत्साह देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य देवकी देवी पत्नी हितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू चौधरी वरिष्ठ बसपा नेता के आवास पर संपन्न हुई।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम सिंह मंडल कॉर्डिनेटर बसपा मौजूद रहे । कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।इस दौरान समर्थकों ने केक काटा, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बसपा सुप्रीमो बहिन जी की लंबी आयु की कामना की। स्थानीय नेताओं ने इस अवसर पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और आगामी चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
वहीं मंच का संचालन अरविंद प्रधान तथा जयवीर सिंह बसपा नेता ने किया तथा सभी अतिथियों का स्वागत जितेंद्र चौधरी द्वारा स्वाफा बांधकर ,माला पहनाकर व बसपा सुप्रीमो का चित्र भेंट कर किया वहीं आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का माला पहनाकर तथा बहिन जी का चित्र भेंट का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बहिन जी को सत्ता में लाने के लिए दुगुनी ऊर्जा से मेहनत करने का संकल्प लिया । इस दौरान चौधरी भूदेव सिंह सरपंच,हेमंत प्रताप सिंह, डॉ ज्ञान सिंह, बरेलाल आनंद ,आलोक प्रधान , विपिन कुमार एड.(प्रधान प्रतिनिधि/पत्रकार) ,रमन कुमार , रोकी पार्षद, शालिग़ सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष , ब्रजेश वरुण पूर्व जिलाध्यक्ष , एवरन सिंह , डॉ आशीष कुमार आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी व समाजसेवी मौजूद रहे ।

