राजर्षि फिजियोथिरपी चेरिटेबिल केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिसमें हड्डियों में केल्शियम की भी मुफ़्त जांच की गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। मंगलवार को खत्री सभा मुरादाबाद द्वारा संचालित राजर्षि फिजियोथिरपी चेरिटेबिल केंद्र के तत्वावधान में चौराहा गली स्थित खत्री भवन में डाॅ. मनोज कुमार के कुशल नेर्तत्व में मैक्स हेल्थकेयर दिल्ली से आए कुशल एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा  हड्डी रोग से संबंधित जांच एवं परामर्श  देकर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

IMG-20260120-WA0011

जिसमें हड्डियों में केल्शियम की भी मुफ़्त जांच की गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया। निःशुल्क शिविर में समस्त समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुँच कर अपना ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर व अन्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा हड्डियों में केल्शियम की जाँच कराकर लाभ प्राप्त किया।

राजर्षि फिजियोथिरपी चेरिटेबिल केंद्र के डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि शिविर में 150 लोगों ने अपना स्वास्थ्य व् हड्डियों का परीक्षण कराया है, बैसे विगत कई वर्षों से राजर्षि फिजियोथिरपी चेरिटेबिल केंद्र जो कि खत्री सभा रजि मुरादाबाद द्वारा संचालित होता है उसके द्वारा हम समय समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा कर निस्वार्थ भावना से क्षेत्रीय जनता की सेवा करते रहते है।

Read More विश्व कल्याण आत्मक 1108 कुण्डीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ आयोजन का हुआ शंखनाद 

आगे भी जनहित में हमारी संस्था द्वारा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Read More मां शीतला देवी बासौड़ा पूजन मेला महोत्सव को लेकर बैठक हुई आयोजित 

शिविर के समापन के दौरान स्वल्पाहार कराते हुए शिविर के सयोजक पंकज टंडन व शरद कपूर ने सभी का आभार,धन्यबाद प्रकट किया। शिविर के दौरान खत्री सभा के अध्यक्ष श्याम खन्ना उपाध्यक्ष पी के कपूर,दिनेश कपूर,रवि मेहरोत्रा महासचिव कमल अरोरा कोषाध्यक्ष दीपक कपूर सँयुक्त मंत्री संजय मेहरोत्राजिसमें हड्डियों में केल्शियम की भी मुफ़्त जांच की गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया।

Read More बेखौफ चोरों ने डॉक्टर के घर और दुकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी सीसीटीवी में कैद

राजीव अरोरा,अनूप मेहरोत्रा,विपिन गोयल,मैक्स हेल्थकेयर दिल्ली के डॉ चित्रांशु डॉ डेविड,आदित्य,शितिज रस्तोगी,दीपक भटनागर, राजर्षि फिजियोथिरपी चेरिटेबिल केंद्र के फिजियोथेरिपिस्ट डा मनोज कुमार,डॉ दीपक, वन्दना सिंह,पारस मसीह,अरविंद कुमार,अंकुर सिंह,सुनीता,मीना, मदीहा,नावेद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार