मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्राओं को दिया सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर सिरसागंज के राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज (पवन शर्मा)। नगर सिरसागंज के राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया । गुरुवार को विद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्राओं को सेल्फ डिफेन्स की तकनीक सिखायी गयी।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कांति शर्मा ने कहा कि महिलाओं को स्वयं की रक्षा के लिए इन तकनीकों का जानना आवश्यक है।   जिससे आवश्यकता पड़ने पर इसका प्रयोग कर सके और स्वयं का बचाव कर सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व बचाव रहा। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ नवनिंद्रा कुमारी द्वारा किया गया।

इस दौरान महाविद्यालय की छात्रायें एवं प्राध्यापक डॉ सुरेश कुमार, डॉ राधेश्याम सिंह, डॉ शालिनी सिंह, डॉ कृष्ण मोहन पाठक, डॉ अभिषेक प्रकाश, डॉ सोनल भार्गव, डॉ आशीष श्रीवास्तव एवं अतुल कुमार भदौरिया सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

संबंधित समाचार