अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बुझाई

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव फक्कडपुर में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गई ।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव फक्कडपुर में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गई । कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया है। गांव फक्कड़पुर के रहने वाले शोभाराम ने गांव के बाहर खेत पर अपनी मवेशी बांधने के लिए झोपड़ी बना रखी है। जिसमें वह मवेशी के साथ रहते हैं।

बुधवार देर रात के समय अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दोड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । सूचना पाकर मौके पर इलाका पुलिस पहुंची । घटना के समय झोपड़ी के अंदर मवेशी के साथ महिला संसारवती सो रही थी, जिसने भाग कर अपनी जान बचाई ।

संबंधित समाचार