बेगनार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौके पर मौत
अपाचे मोटरसाइकिल और वैगनार कार में आमने–सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थीइ
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। अपाचे मोटरसाइकिल और वैगनार कार में आमने–सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थीकि अपाचे सवार युवक की मौक़े पर ही मौत हो गईं। ग्राम दिहुली निवासी मुकेश का 17 वर्षीय पुत्र अनुज दोपहर दो बजे करीव अपने रिश्तेदारों को बाइक पर छोड़कर वापस अपने गांव दिहुली लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के मोड़ पर मुड़ा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बेगनार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि अनुज बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो भाइयों मे सबसे छोटा मृतक अनुज सातवीं कक्षा का छात्र था और श्री ददन कॉलेज, जाजू मई में पढ़ता था। पढ़ाई में होनहार तथा शांत स्वभाव का होने के कारण वह सबका प्रिय था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पूरे दिहुली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की सूचना मिलते ही जसराना थाना प्रभारी राजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों को पुलिस ने सील कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिहुली मोड़ पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

