उप्र : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जबरन वसूली की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जबरन वसूली की धमकी भरा खत भेजने और एक कारोबारी से 30 लाख रुपये मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
उसने बताया कि विकल्प खंड में रहने वाले गौरव बत्रा ने 30 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई कि हिंदनगर ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित उनके दवा गोदाम के एक सिक्योरिटी गार्ड को उनके नाम का एक सीलबंद लिफाफा मिला। पत्र खोलने पर उसमें 15 दिनों के अंदर 30 लाख रुपये देने की मांग की गई थी। ऐसा न करने पर उन्हें और उनके कर्मचारियों को एक-एक करके जान से मारने की धमकी दी गई थी।
पत्र के नीचे 'बिश्नोई गैंग यूपी ईस्ट' लिखा था। इसके बाद पुलिस ने सरोजिनी नगर थाने में मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चार पुलिस टीम बनाई गईं और गहराई से जांच की गई।पुलिस ने बताया कि यादव को रविवार को दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर रहीमाबाद मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले उसी दवा गोदाम में काम करता था,
लेकिन अगस्त 2025 में कथित बकाया का भुगतान न होने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने बैंक से सात लाख रुपये का कर्ज लिया था और किश्त न चुका पाने के कारण वह आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहा था।सूत्रों के अनुसार आरोपी ने फिल्में और वेब सीरीज देखकर जबरन वसूली की योजना बनाई और धमकी भरा पत्र खुद लिखा।अधिकारियों ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

