जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म की 'पायरेसी' के सिलसिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' की कथित 'पायरेसी' के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गुवाहाटी, भाषा। दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' की कथित 'पायरेसी' के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक रफीकुल इस्लाम नामक व्यक्ति को उसके यूट्यूब चैनल रफीकुल आर व्लॉग्स पर वीडियो क्लिप अपलोड करने के आरोप में गोलपाड़ा जिले के लखीपुर से गिरफ्तार किया गया।

रफीकुल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और वहां से तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2000, कॉपीराइट अधिनियम-1957 और सिनेमैटोग्राफ अधिनियम-1952 की प्रासंगिक धाराओं के तहत साइबर पुलिस थाने, पानबाजार में मामला दर्ज किया गया।

फिल्म के निर्माता श्यामंतक गौतम ने साइबर पुलिस थाने, पानबाजार में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 31 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होने के कुछ दिनों के भीतर ही अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा फिल्म अपलोड की जा रही थी।

जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म असमिया फिल्म उद्योग के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने रिलीज के पहले 12 दिनों के भीतर 16 करोड़ रुपये कमाए।

Read More रेखा गुप्ता ने एमसीडी उपचुनावों में भाजपा के सात सीट जीतने के बाद जनता का आभार व्यक्त किया

जुबिन गर्ग (52) की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह श्यामकानु महंत और उनकी कंपनी की ओर से आयोजित चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर गए थे।

Read More इंडिगो के बेवजह पायलट भर्ती पर रोक लगाने से हुई है समस्या: पायलट संगठन एफआईपी

संबंधित समाचार