हरियाणा के मुख्यमंत्री पहुंचे अनिल विज के घर : फ्रैक्चर के बाद स्वास्थ्य की जानकारी ली

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट स्थित आवास जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

चंडीगढ़, भाषा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट स्थित आवास जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।हाल में विज के पैर में फ्रैक्चर हुआ था।परिवहन, ऊर्जा और श्रम मंत्री विज हाल में अपने अंबाला स्थित आवास के बाथरूम में फिसल गए, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।

चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम तीन सप्ताह विश्राम करने की सलाह दी है। इसी वजह से वह हरियाणा विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।सैनी ने 'एक्स' पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में कहा, "मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं और उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं

ताकि वे एक बार फिर जनसेवा में सक्रिय रूप से संलग्न हो सकें।"सैनी के दौरे के दौरान विज के भाई राजिंदर विज और कपिल विज भी मौजूद थे।कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने भी विज के आवास पर जाकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

संबंधित समाचार