मणिपुर: पांच एकड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में करीब पांच एकड़ जमीन पर की जा रही अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया है।

इम्फाल, भाषा। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में करीब पांच एकड़ जमीन पर की जा रही अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, राज्य के पहाड़ी जिले के सोंगलुंग गांव और इसके आस-पास के ल्हांगजोल तथा वाफोंग गांव के क्षेत्रों में पांच एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती को शनिवार को नष्ट किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "अवैध खेती की जगह से आठ खोखे, उर्वरक के बैग और अफीम के बीज जब्त किए गए हैं।"उन्होंने कहा कि इससे पहले दो नवंबर को भी सुरक्षा बलों ने इन्हीं गांवों में कुल 30 एकड़ जमीन में अफीम की खेती को नष्ट किया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश को देर से जागा परिवहन विभाग : ट्रक, बस, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक 
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वह देवघर में पार्टी की राज्य इकाई की कोर कमेटी की बैठक करेंगे और जिले में अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
नड्डा शुक्रवार को झारखंड के देवघर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे
बंगाल: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को 11 दिसंबर तक फॉर्म का दोबारा सत्यापन करने को कहा
अवैध कफ सिरप कारोबार पर कार्रवाई के बीच आजमगढ़ में दवा दुकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी