डिलारी : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना डिलारी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के पर्यवेक्षण में थाना डिलारी पर पंजीकृत मुकदमा बीएनएस से संबंधित अभियोग में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित करने वाले अभियुक्त शहजाद पुत्र अहसन, निवासी ग्राम कुम्हेडा माफी, थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद को बीएनएस के अंतर्गत शांति व्यवस्था के दृष्टिगत विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विजयपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह ग्राम सताराम प्रमुख निवासी ग्राम नवादा थाना डिलारी जिला मुरादाबाद द्वारा थाना डिलारी पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त शहजाद पुत्र अहसन द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईड “shajdrazakadrir” के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डिलारी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त के कृत्य से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के दृष्टिगत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

