राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया, वार्षिकोत्स 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगला बल्ल में बुधवार को वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगला बल्ल में बुधवार को वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्राओं ने हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता , धरोहर पर नाटकों के साथ-साथ अनेक लोकगीत प्रस्तुत किया । 21 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिक महोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक हरिओम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष रंजना सिंह पहुंचे जिन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर फूल माला अर्पण कर दीप प्रज्वल किया।

विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथियो का जोरदार स्वागत किया । विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता धरोहर एक सशक्त हिंदी मुहावरा है जो भारत की समृद्ध और विविध परंपराओं का जश्न मनाता है। इसमें प्राचीन स्मारक, कला, रीति-रिवाज, मूल्य और सामाजिक शिष्टाचार शामिल हैं।

जो इस बात पर जोर देते हैं कि ये हमारी पहचान, हमारा गौरव और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी का आधार हैं। इस दौरान अंजना राज शर्मा प्रधानाचार्य ब्राइट स्कॉलर एकेडमी सिरसागंज, रंजना सहाय प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल करहरा, रचना यादव प्रधानाध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय अरा‌ंव खुर्द आदि शामिल हुए।

संबंधित समाचार