एका में आवास लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

एका में सोमवार को पीएम,सीएम आवासीय योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। एका में सोमवार को पीएम,सीएम आवासीय योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।सोमवार को एका ब्लॉक परिसर में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में पात्र 151 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। 

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मानवेंद्र प्रताप सिंह ने परिसर में मौजूद लोगों को साफ सफाई की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए खुले में शौच से मुक्ति की अपील की उन्होंने मनरेगा के स्थान पर जी राम जी योजना में बताया कि अब श्रमिकों को125 दिन सुनिश्चित रोजगार मिलेगा।

पानी बचाओ अभियान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी बचाने की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए इसके संरक्षण पर हमें हर स्तर पर प्रयास करना चाहिए मौजूद लोगों में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मानवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख ज्योति किरण राजपूत, खंड विकास अधिकारी शिव गोविंद, महेंद्र प्रताप, अरुण कुमार, विनोद शर्मा, डॉ एसवीर सिंह, दूरबीन सिंह आदि रहे।

संबंधित समाचार