तालाब में मिला डेढ़ वर्षीय बच्ची प्रज्ञा का शव, गांव में मचा कोहराम
तहसील जसराना क्षेत्र के गांव नगला राजे में लापता डेढ़ वर्षीय बच्ची प्रज्ञा का शव गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे गांव के तालाब से बरामद होने से इलाके में कोहराम मच गया।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। तहसील जसराना क्षेत्र के गांव नगला राजे में लापता डेढ़ वर्षीय बच्ची प्रज्ञा का शव गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे गांव के तालाब से बरामद होने से इलाके में कोहराम मच गया। बच्ची का शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची प्रज्ञा घर के बाहर खेल रही थी।
इसी दौरान वह अनजाने में तालाब में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद से ही पुलिस और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।रातभर तालाब में पम्पसेट लगाकर पानी खाली कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह साढ़े चार बजे तालाब से बच्ची का शव बरामद किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

