विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस का हुआ आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। र

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कृषकों को बताया गया कि कृषि विभाग एवं कृषि विभाग से सम्बद्व विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। साथ ही कृषकों को बताया कि जायद सीजन में बोने वाली फसलों जैसे-उर्द, मूंग एवं मक्का की उन्नतशील प्रजातियों का बीज समस्त राजकीय बीज भण्डारों पर समय से उपलब्ध रहेगा।

कृषकबन्धु अनुदान पर उपलब्ध बीज को समय से प्राप्त कर बुबाई करें। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 सोमेश गुप्ता द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि दिनांक 22.01.2026 से जनपद में पशुपालन विभाग द्वारा खुरपका-मुॅहपका टीकाकरण अभियान प्रारम्भ होने जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विभागीय टीमों द्वारा ग्रामों में टीकाकरण किया जायेगा, साथ ही ठण्ड से पशुओं को बचाव के लिए ताजा पानी पिलाने का सुझाव दिया।

किसान समाधान दिवस में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, मत्स्य निरीक्षक, उप जिला सहकारी अधिकारी, सहायक अभियन्ता सिंचाई, अवर अभियन्ता नलकूप, प्रभारी के0वी0के, प्रतिनिधि प्रधान दुग्ध,संघ, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, उप सम्भागीय अधिकारी (विद्युत), उप सम्भागीय अधिकारी (सिंचाई), पी0सी0एफ0 प्रबन्धक आदि उपस्थित रहे। साथ ही प्रगतिशील कृषक भी मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार