मजार तिराहे से लापता 11 वर्षीय मानवी 1 घंटे में बरामद, परिवार को सौंपा गया
21 जनवरी 2025 को करीब 3:00 बजे श्याम नगर सिरसागंज निवासी 11 वर्षीय मानवी पुत्री बादशाह अपनी बहन के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास दबरई जा रही थी।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। 21 जनवरी 2025 को करीब 3:00 बजे श्याम नगर सिरसागंज निवासी 11 वर्षीय मानवी पुत्री बादशाह अपनी बहन के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास दबरई जा रही थी। इसी दौरान मजार तिराहे के पास किसी बात से नाराज होकर वह अपनी बहन से अलग होकर कहीं चली गई। करीब शाम 6:00 बजे मानवी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना चौकी सिविल लाइन दबरई, थाना मटसेना में दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित कुमार ने अपनी टीम के साथ तत्काल तलाश अभियान शुरू किया।पुलिस टीम के अथक प्रयासों से मात्र 1 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद मानवी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

