आम रास्ते पर बने छज्जे की शिकायत, पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप
थाना क्षेत्र नगला सिंघी के ग्राम नगला बलिया में आम रास्ते पर अवैध छज्जा निकलने का मामला सामने आया है।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (रामपाल चौधरी)। थाना क्षेत्र नगला सिंघी के ग्राम नगला बलिया में आम रास्ते पर अवैध छज्जा निकलने का मामला सामने आया है। ग्रामीण राजकुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि मनवीर सिंह उर्फ गुड्डू, उनके पुलिसकर्मी पुत्र रानू और पुत्र मानु ने दो गठेड़े चौड़ी पुरानी गली पर दीवार और छज्जा बनाकर रास्ता संकरा कर दिया है। 8 नवंबर को उन्होंने राजकुमार का भूसा लादे ट्रैक्टर को गली में घुसने से रोकते हुए विवाद किया।
पीड़ित का आरोप है कि 112 पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस ने भी रानू से बातचीत कर कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि कब्ज़े और छज्जे के कारण बड़े वाहन रास्ते से निकल नहीं पाते। प्रार्थी ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा मुख्यमंत्री से अवैध कब्ज़ा हटवाने और छज्जा तुड़वाने की मांग की है। शिकायत प्राप्त होने पर पहुचे उपनिरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की गई है उपजिलाधिकारी टूण्डला को जांच सौंपी जाएगी।

