सुहाग नगर सेक्टर-2 व 3 में 1.37 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से सुहाग नगर सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3 में विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से सुहाग नगर सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3 में विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है।लगभग 1 करोड़ 37 लाख 31 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड, इंटरलॉकिंग टाइल्स, नालियों एवं पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ भूमिपूजन कर किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद, भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। विकास कार्यों के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जलनिकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और आगे भी जनहित में ऐसे कार्य लगातार कराए जाएंगे, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं सुलभ हो सकें।