840 चालान, 3 वाहन सीज, “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” पर जागरूकता अभियान जारी
क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत गुरुवार 13 नवम्बर को यातायात पुलिस फिरोजाबाद ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (रामपाल चौधरी)। क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत गुरुवार 13 नवम्बर को यातायात पुलिस फिरोजाबाद ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की।
इस दौरान वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई, गलत नंबर प्लेट व जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 3 वाहनों को सीज किया और कुल 840 चालान किए। इसके साथ ही पुलिस टीम ने “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” अभियान के तहत पेट्रोल पंप कर्मियों और वाहन चालकों को जागरूक किया तथा लोगों से सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
"यातायात पुलिस का संदेश स्पष्ट है — बिना हेलमेट और बिना नियम पालन के सड़क पर जग

