दीपावली आनंद महोत्सव में कलाकारों द्वारा किया भारतीय संस्कृति का प्रचार 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

संस्कार भारती महानगर द्वारा परंपरागत दीपावली आनंद महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूम धाम साथ तिलक इण्टर कॉलेज फिरोजाबाद में किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। संस्कार भारती महानगर द्वारा परंपरागत दीपावली आनंद महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूम धाम साथ तिलक इण्टर कॉलेज फिरोजाबाद में किया गया। दीपावली आनंद महोत्सव का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधान सभा के उप सभापति एवं नगर विधायक मनीष असीजा व जनपद के प्रमुख उद्योगपति/ समाजसेवी देवीचरण अग्रवाल ने किया। सारस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर व जनपद के प्रमुख समाजसेवी जितेंद्र यादव सहित प्रख्यात रामकथा व्यास मुकेश शर्मा व रोहित सिकरवार द्वारा किया गया।

मंचीय संस्कृतिक प्रस्तुति सर्व प्रथम राष्ट्रीय कवि यशपाल यश , प्रख्यात हास्य कवि राम राहुल , प्रख्यात कवि पंकज टूटपड़े सहित कवि सुरेंद्र शर्मा द्वारा कवि सम्मेलन के साथ साथ वैष्णवी कला मंच के प्रख्यात कलाकारों द्वारा सतयुग से कलयुग की यात्रा, रक्तबीज वध, बाके बिहारी जी के अनुपम दर्शन, श्री राधा कृष्ण लीला , गोवर्धन लीला, सीता स्वयंवर , परशुराम संवाद , द्रौपदी चीरहरण के साथ साथ ब्रज क्षेत्र की सुप्रसिद्ध रंग बिरंगे फूलों की होली का मंचन किया गया।

जिससे नगर की जनता झूम उठी और और फिर कार्यक्रम के अंत में महोत्सव में जनता ने रंग बिरंगी आसमानी आतिशबाजी का आनंद लिया । अंत में भाग्यशाली पुरस्कार भी निकला गया जिसमें कार्ड क्रमांक 79 को प्रथम, 533 को द्वितीय, तृतीय पुरस्कार 465 को मिला तो वही 10 सांत्वना पुरस्कार कार्ड संख्या 1040,280,872,477,51,368,281,1054,28 सहित 15 को मिला । महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्री गिर्राज जी महाराज की विराट झांकी रही।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उमाशंकर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विनोद कुमार जैन , संजय प्रकाश मित्तल , डॉ. मयंक भटनागर जी, सहित पूर्व सरकार के राज्य मंत्री विवेक अग्रवाल जी उपस्थिति रहे । महोत्सव के संयोजक ब्रजेश यादव ' ब्रजेश प्लाजा ' व डॉ.दिनेश प्रताप सिंह रहे । इस दौरान संस्कार भारती ब्रजप्रांत के संरक्षक शैलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी , मंत्री शिवाकांत पलिया , कार्यकारणी सदस्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित महानगर समिति के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता , कोषाध्यक्ष रविन्द्र बंसल, सहित तमाम लोग मौजू रहे ।

Read More भाकियू भानु का जत्था बागेश्वर धाम पदयात्रा के लिए टूंडला से रवाना

संबंधित समाचार