भीम सेवक संघ ने धूमधाम से मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

भीम सेवक संघ फिरोजाबाद द्वारा गुरुवार को नगला मिर्जा बड़ा, बौद्ध नगर में बसपा सुप्रीमो बहिन कु. मायावती जी का जन्मदिन हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। भीम सेवक संघ फिरोजाबाद द्वारा गुरुवार को नगला मिर्जा बड़ा, बौद्ध नगर में बसपा सुप्रीमो बहिन कु. मायावती जी का जन्मदिन हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केक काटकर बहन जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई । कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो के संघर्षमय जीवन, बहुजन समाज के उत्थान और सामाजिक न्याय पर विस्तार से चर्चा हुई। संचालन के.पी. सिंह बौद्ध ने किया।

कार्यक्रम पुष्पेंद्र कुमार (जिला प्रभारी) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आगरा मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह ने कहा कि बहन मायावती जी ने शोषित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।गरव कुमार (जिला अध्यक्ष, भीम सेवक संघ) ने देखरेख और व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जिला महासचिव हर्षवर्धन ने संविधान और सामाजिक न्याय पर विचार साझा करते हुए कहा कि बहिन जी ने बहुजन समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर आगे बढ़ाया।इस दौरान शिल्पी सिंह, कीर्ति, प्रतिज्ञा, परी, सिद्धू सिद्धार्थ, भंते रतन देव, के.पी. सिंह बौद्ध, मोनू सिंह, गौरव कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, राजेश कुमार, हर्षवर्धन, नरेश कुमार, अनमोल, अरविंद, कृष्णा राज, ओम गौतम, संजय, प्रिंस चेला, महेश, नौशाद सिद्दीकी, धर्मेंद्र, महेंद्र सिंह बौद्ध, फरदीन खान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार