केक काटकर धूमधाम से मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन
उत्तर प्रदेश के साथ साथ जनपद फिरोजाबाद में भी बसपा सुप्रीमो बहिन कु मायावती जी का 70 वां जन्मदिन हर्ष उल्लास के साथ अम्बेडकर धर्मशाला, मुहम्मदपुर भाटिया चौक पर आयोजित किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के साथ साथ जनपद फिरोजाबाद में भी बसपा सुप्रीमो बहिन कु मायावती जी का 70 वां जन्मदिन हर्ष उल्लास के साथ अम्बेडकर धर्मशाला, मुहम्मदपुर भाटिया चौक पर आयोजित किया गया । इस दौरान कार्यक्रम का संचालन अनिल भाटिया वरिष्ठ बसपा नेता ने किया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना करते हुए किया गया जिसके बाद धम्म गायिका अर्चना बौद्ध द्वारा पहले बहिन जी के जीवन पर प्रकाश डाला
फिर संविधान का महत्व व बहिन जी के कार्य व बाबा साहब का समर्पण सभी एक गाने के माध्यम से संजोया । इसी कड़ी में धमेंद्र सिंह द्वारा भी एक गायन की प्रस्तुति दी । मौजूद अन्य वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखते हुए बाबा साहब ,कांशीराम साहब , बसपा सुप्रीमो बहिन कु मायावती जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बहिन जी के जन्मदिन का केक काटकर ,मिठाई बांटते हुए जन्मदिन मनाया तथा बहिन जी की लंबी उम्र की कामना की ।
वहीं इसी दौरान अनिल भाटिया द्वारा सभी को शपथ दिलाई की हम नई ऊर्जा के साथ बहिन जी को सत्ता में लाने के लिए काम करेंगे और बहिन जी को सत्ता में लाना ही हमारा उनके लिए जन्मदिन का उपहार होगा । इस दौरान के पी सिंह बौद्ध , शैलेंद्र शैली , डॉ ब्रजेश कुमार, जीतू जाटव , विपिन कुमार, शुभम प्रताप सिंह , प्रमोद कुमार, महेश पौना ,शेखर जाटव ,दिनेश भाटिया ,रमन कुमार आदि के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

