विकास भवन में खुली स्वच्छता की पोल, कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाओं का अभाव

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। सरकारी दफ्तर होने के बावजूद यहां कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे रोजाना काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी परेशान हैं।विकास भवन में बने शौचालयों की हालत अत्यंत खराब बताई जा रही है।

लंबे समय से नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण शौचालयों में गंदगी फैली रहती है, जिससे दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बना रहता है। खासकर ऊपर की मंजिलों पर बने शौचालयों की स्थिति और भी बदतर है, जहां उपयोग करना मुश्किल हो गया है।
इतना ही नहीं, विकास भवन में पीने के स्वच्छ पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है।

कर्मचारियों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ता है, जो सरकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता हैकर्मचारियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है। स्वच्छ भारत अभियान की बातें करने वाला प्रशासन जब अपने ही कार्यालयों में साफ-सफाई और सुविधाएं नहीं दे पा रहा, तो आम जनता के लिए व्यवस्थाओं की कल्पना करना मुश्किल हो जाता है।

संबंधित समाचार