वाराणसी में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की तानाशाही के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सत्ता में बैठकर लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हैं।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। हाल ही में वाराणसी में मनरेगा का नाम बदलने और एस आई आर के विरोध में शांतप्रिय संवैधानिक अधिकार के तहत प्रदर्शन करने वाले एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्वक कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगरध्यक्ष शफाथ खान राजू के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया जिसमें बड़े संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे l
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सत्ता में बैठकर लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हैं संविधान को समाप्त करने का काम कर रही है और सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही हैं पुलिस और प्रशासन से हक की आवाज उठाने वालों को दबाने का काम कर रही है ।सरकारों को चाहिए कि संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करें उन्हें ठीक से अपना संवैधानिक दायित्व निर्माण करने के लिए छूट दे ।
हक, अधिकार की आवाज उठाने वालों को आवाज उठाने दें उनकी जायज मांगों को गंभीरता से लेकर उसे पर कार्रवाई करें अन्यथा कांग्रेसी अभी तो गांधी जी के रास्ते पर चलकर अहिंसात्मक आंदोलन कर रहे हैं और सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो कांग्रेसी सुभाष चंद्र बोस का भी रास्ता अपना कर इस सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे । इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

