माता अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति को मलवे में दबाने का विरोध, कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

वाराणसी के मणिकर्णका घाट को ध्वस्त करने एवं माता अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति को मलवे में दबाने के विरोध में कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की l

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। वाराणसी के मणिकर्णका घाट को ध्वस्त करने एवं माता अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति को मलवे में दबाने के विरोध में कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की l इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा वाराणसी की ऐतिहासिक धरोहर मणिकर्णका घाट को विगत दिनों अचानक ध्वस्त कर दिया गया है।

जिसका जीड़ोद्वार वर्ष 1791 में माता अहिल्याबाई होलकर जी के द्वारा कराया गया था जो उनके नाम के लिए महत्व रखता है और देश की विरासत भी है यही नहीं माता अहिल्याबाई होल्कर जी की पवित्र और ऐतिहासिक मूर्ति को भी मलबे में दबा दिया गया है सरकार का यह कृत्य ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट करने वाला तथा देशवासियों की आस्था पर चोट करने वाला होने के साथ-साथ बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है।

हमारी मांग है कि मणिकर्णका घाट का पुनर्निर्माण कराकर माता अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति को सम्मान के साथ स्थापित कराया जाए तथा घाटों के सौंदर्यीकरण कराया जाए l और अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी । इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव , पीसीसी हाजी नासिर अहमद , जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी , प्रदीप शर्मा एडवोकेट , जगदीश वाल्मीकि , किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव , जिला महामंत्री शांति दास शंखवार , मोहित राठौड़ , अनिल यादव , संजू शंखवार सहित अनेकों लोग मौजूद रहे l

संबंधित समाचार