टूंडला में अवैध हथियारों का निस्तारण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना टूंडला में आर्म्स एक्ट के 355 मामलों से जुड़े हथियार और कारतूस नष्ट किए गए।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना टूंडला में आर्म्स एक्ट के 355 मामलों से जुड़े हथियार और कारतूस नष्ट किए गए।जनपद के थाना टूंडला में विभिन्न वर्षों में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामलों से संबंधित जब्त हथियारों और अन्य माल मुकदमाती का विधिसम्मत निस्तारण किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के आदेश पर 16 जनवरी 2026 को उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा और क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार की मौजूदगी में पूरे प्रकरण की निगरानी की गई। इस दौरान कुल 355 मुकदमों से जुड़े 173 तमंचे, 3 बंदूकें, 2 रायफल, 3 रिवॉल्वर, 9 शस्त्र फैक्ट्री में बने हथियार, 398 कारतूस और 152 चाकुओं का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया।

कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक सारदेव सिंह और हेड मोहर्रिर माल नरेंद्र गौतम भी उपस्थित रहे। पूरी प्रक्रिया को नियमों के अनुसार पूरा किया गया।

संबंधित समाचार