फिरोजाबाद को ‘जीरो फैटेलिटी जिला’ बनाने की कवायद तेज
पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए। सड़क हादसों को रोकने और जिले को ‘जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ बनाने के लक्ष्य को लेकर पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में उच्चस्तरीय बैठक हुई।
बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अनुपमा कुलश्रेष्ठ, आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय और एसएसपी सौरभ दीक्षित मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिले में चल रही सड़क सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। जिले के आठ थानों को क्रिटिकल घोषित करते हुए 12 विशेष टीमें गठित की गई हैं,जो ब्लैक स्पॉट और खतरनाक मार्गों पर लगातार निरीक्षण और कार्रवाई करेंगी।
बैठक में साफ किया गया कि चेतावनी संकेत, प्रकाश व्यवस्थागति नियंत्रण और सख्त पुलिसिंग के जरिए हादसों को कम किया जाएगा। दुर्घटना होने पर ‘गोल्डन आवर’ में त्वरित सहायता सुनिश्चित करने और आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया। अधिकारियों ने दोहराया कि फिरोजाबाद को दुर्घटना मुक्त जिला बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करेंगे।

