पानीपत से गोरखपुर तक ऐतिहासिक पदयात्रा, फिरोजाबाद में हुआ भव्य स्वागत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

पानीपत (हरियाणा) से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) तक निकली लगभग 1026 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक पदयात्रा फिरोजाबाद जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही युवाओं और सामाजिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। पानीपत (हरियाणा) से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) तक निकली लगभग 1026 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक पदयात्रा फिरोजाबाद जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही युवाओं और सामाजिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। यह यात्रा गौ संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से की जा रही है।

इस अनोखी यात्रा में पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पैदल चलकर मिसाल पेश कर रहे हैं। करीब 14 दिनों से जारी इस कठिन यात्रा में यात्रियों ने ठंड, गर्मी, बारिश और थकान जैसी चुनौतियों का सामना किया, लेकिन संकल्प कमजोर नहीं पड़ा। शिकोहाबाद में यात्रियों का स्वागत किया गया।

यात्रियों ने बताया कि उनका उद्देश्य हर गांव में गौशाला की स्थापना के लिए जनजागरण करना, युवाओं को नशे से दूर रखना और स्वास्थ्य व आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है। सिरसागंज पहुंचने पर भी स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यह पदयात्रा साहस, संकल्प और सामाजिक चेतना का प्रतीक बनकर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही है।