शिकोहाबाद के चार विद्यालयों का निरीक्षण, एक स्कूल को नोटिस
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड शिकोहाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला महुआ, उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर, प्राथमिक विद्यालय धौरऊ हिम्मतपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरऊ हिम्मतपुर का निरीक्षण किया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड शिकोहाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला महुआ, उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर, प्राथमिक विद्यालय धौरऊ हिम्मतपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरऊ हिम्मतपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमियां मिलने पर प्राथमिक विद्यालय नगला महुआ के समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों को छात्र उपस्थिति बढ़ाने, विद्यालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही 24 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली द्वितीय सत्र परीक्षा और डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से निपुण आंकलन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

