जसराना पुलिस ने 180 केस प्रॉपर्टी का किया विनष्टीकरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देश पर थानों में लंबित केस प्रॉपर्टी के निस्तारण और विनष्टीकरण के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देश पर थानों में लंबित केस प्रॉपर्टी के निस्तारण और विनष्टीकरण के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद के आदेश का पालन करते हुए यह विनष्टीकरण संपन्न हुआ।
इस प्रक्रिया के दौरान उपजिलाधिकारी जसराना राजेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी जसराना प्रेम प्रकाश पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना जसराना राजेश कुमार पाण्डेय, निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार वर्मा और हेड मोहर्रिर विक्रम सिंह मौजूद रहे। विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

