नगर आयुक्त ने किया जलसेसर रोड निर्माणाधीन जोनल ऑफिस और कान्हा गौशाला का निरीक्षण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर आयुक्त महोदय ने गुरुवार को जलसेसर रोड स्थित निर्माणाधीन जोनल ऑफिस एवं कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (मनीष राजपूत। नगर आयुक्त महोदय ने गुरुवार को जलसेसर रोड स्थित निर्माणाधीन जोनल ऑफिस एवं कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र और अधिशासी अभियंता सिविल अशोक शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने जोनल ऑफिस में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। कार्यालय संचालन हेतु बैठने की व्यवस्था और संकेतक बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए।

इसके बाद नगर आयुक्त ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की साफ-सफाई, पशुओं के भोजन-पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी ली। बीमार पशुओं के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, चारा स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन रखने तथा गौशाला में मौजूद सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने सर्दी के मौसम को देखते हुए गौशाला में पशुओं के लिए गर्म झूल और कंबलों की व्यवस्था करने के आदेश भी दिए। साथ ही परिसर में स्वच्छता और मच्छर नियंत्रण हेतु नियमित छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए।

Read More खुदाई में निकली पीली धातु की जैन मूर्ति, गांव टूडली में उमड़ा जनसैलाब

संबंधित समाचार