स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बुधवार को मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष्य में प्राधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद परिसर में कल्चरल कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। बुधवार को मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष्य में प्राधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद परिसर में कल्चरल कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ नीता गर्ग, विभागध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री विभाग, नोडल कल्चरल कमेटी द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजा से किया गया।प्रधानाचार्य द्वारा संकाय सदस्यों एवं एम0बी0बी0एस0 छात्र-छात्राओं कोसम्बोधन में मकर संक्रान्ति पर्व के महत्व के बारे में बताया गया एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, कविता एवं मकर संक्रान्ति पर्व से सम्बन्धित विचार साझा किये गये।
कार्यक्रम के समापन के उपरान्त मिष्ठान (गजक,रेबड़ी एवं तिल के लड्डू) खचड़ी का वितरण किया गया और संकाय सदस्य, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारीगण द्वारापतंगवाजी की गयी। कार्यक्रम में सभी द्वारा बड़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।

