जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बुधवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में लोकवाणी सभागार कक्ष में ज़िला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। बुधवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में लोकवाणी सभागार कक्ष में ज़िला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निजी स्कूलों में यह सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों को लाने ले जाने के लिए कोई भी अनफिट वाहन न चले

जिलाधिकारी ने इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की, की वर्तमान में 55 से 60% स्कूलों में वाहन असुरक्षित है, उन्होंने यह निर्देश दिए की स्कूल प्रशासन मानकों के अनुरूप सुरक्षित वाहनो की व्यवस्था करें, ऑटो या ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एन एच ए आई को निर्देशित करते हुए कहा कि हाईवे के दोनों और समुचित बैरिकेडिंग और सही रिफ्लेक्टर लगाई जाए।

हाईवे पर जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां पर ग्रीन सिग्नल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो, साथ ही साथ डिवाइडर की गुणवत्ता में सुधार किया जाए और लेफ्ट और यू टर्न पर स्पष्ट लोगों और साइन बोर्ड लगाई जायें, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच के लिए ब्रीथ एनालाइजर का उपयोग सुनिश्चित हो, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एन एच ए आई और शिक्षा विभाग बड़े स्तर पर सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाएं।

साथ ही जिलाधिकारी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सड़क हादसे के बाद गोल्डन आवर्स में घायलों की मदद करने वाले मददगारों और कार्मिकों को सम्मानित किया जाए । अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल व निर्माण एजेंसीयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More फिरोजाबाद में 12.66 करोड़ की सड़क का भूमि पूजन

संबंधित समाचार