खैरगढ़ हत्याकांड में तीन दोषियों को सजा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

खैरगढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुई हत्या के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास और एक को 15 वर्ष की सजा सुनाई है।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। खैरगढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुई हत्या के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास और एक को 15 वर्ष की सजा सुनाई है। पुलिस की प्रभावी विवेचना और पैरवी से यह फैसला संभव हो सका। फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र में 16 मई 2021 को हुई जघन्य हत्या के मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।

गुरुवार को अदालत ने दो दोषियों को आजीवन कारावास व एक-एक लाख रुपये अर्थदंड, जबकि तीसरे दोषी को 15 वर्ष के कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी।मामला उस समय सामने आया था, जब युवक पुष्पेन्द्र की रात में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर कुछ ही दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी और तेजी से चार्जशीट दाखिल की गई। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने दोष सिद्ध होने पर यह सजा सुनाई। पुलिस और अभियोजन पक्ष की लगातार पैरवी से पीड़ित परिवार को न्याय मिला।

संबंधित समाचार