रास्ते के झगड़े में भिड़े दो पक्ष, कई जख्मी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया है।

जनपद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठार मानसिंह छांहरी गांव में गुरुवार को रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में पाँच से छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष से देवचरण, ब्रह्मलाल, निरंजन, बलराम और कुमारी नेहा को चोटें आईं, जबकि दूसरे पक्ष से हरेंद्र सिंह और धर्मवीर घायल हुए हैं।

कई घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही नगला सिंघी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रास्ते के विवाद के चलते यह झगड़ा हुआ है। घायलों का मेडिकल कराया गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार