एफएच मेडिकल कॉलेज मंदिर परिषद में मकर संक्रांति पर भव्य खिचड़ी वितरण
मकर संक्रांति के अवसर पर एफएच मेडिकल कॉलेज की मंदिर परिषद में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूण्डला। मकर संक्रांति के अवसर पर एफएच मेडिकल कॉलेज की मंदिर परिषद में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा। एफएच मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित मंदिर परिषद में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिषद से जुड़े शहज़ाद खान ने बच्चों को स्वयं खिचड़ी खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। हर वर्ष की भांति इस बार भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आयोजन में विशेष योगदान दिया। प्रबंधन की ओर से सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं और बधाई दी गई।
खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में हॉस्पिटल मैनेजर प्रभाकर चौधरी, कार्यालय अधीक्षक शहज़ाद खान, वसीम अकरम, जगदीश बघेल सहित समिति के सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं स्टाफगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

