प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री ने किए मां कामाख्या के दर्शन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री शुक्रवार को जसराना पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के यहां कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, जसराना। प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री शुक्रवार को जसराना पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के यहां कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। वहीं मंदिर पहुंचे उच्च शिक्षामंत्री ने मां कामाख्या के दर्शन किए। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा जसराना में वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर जसराना में चल रही पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने कहा मोदी के नेतृत्व में देश एवं योगी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की के सोपान छू रहा। मां कामाख्या के दर्शन कर पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी से मुलाकात की। दर्शन करते हुए कहा कि मां कामाख्या धाम आस्था और भक्ति का केंद्र है। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक गुप्ता, अमलेंद्र लोधी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार