विश्व हृदय दिवस एवं एन्टी रेबीज दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में व अध्यक्ष/प्रभारी जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन।
कानपुर देहात। कानपुर देहात माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में व अध्यक्ष/प्रभारी जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 29.09.2025 को मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात कार्यालय के सभागार कक्ष में अपर जिला जज/नामित सचिव हिमांशु कुमार सिंह के द्वारा विश्व हृदय दिवस, जिसकी वर्ष 2025 की थीम "Don't miss a Beat", हृदय संबंधी रोगों एवं राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत एंटी रेबीज दिवस "विश्व रेबीज दिवस' थीम
"Act Now, You, Me, Comminuity" के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम / संगोष्टी आयोजित की गयी जिसमें उक्त दोनों विषयक में उपस्थित व्यक्तियों को मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा वरिष्ट एवं कनिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं जिले में तैनात सी.एच.सी., पी.एच.सी. से आये चिकित्साधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को जागरूक किया गया।

