परामर्श नारी उत्थान केंद्र द्वारा दो परिवारों का कराया समझौता
प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों की पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए आपसी सहमति से समझौता कराया गया। दोनों
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। नारी उत्थान केन्द्र मुरादाबाद पुलिस के अथक प्रयासों से 02 दम्पति के आपसी मतभेदों का कराया निस्तारण, परिवार परामर्श केन्द्र नारी उत्थान केन्द्र के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 02 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए सहमत।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पर्यवेक्षण में तथाअनुभवी परामर्श दाता श्रीमती रितु नारंग, डाॅ. पूनम बंसल के माध्यम से परिवार परामर्श केन्द्र,नारी उत्थान केन्द्र, पुलिस लाइन मुरादाबाद में सोमवार को पति-पत्नी सम्बन्धित पारिवारिक विवादों की काउंसलिंग के दौरान 02 प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों की सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों की पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए आपसी सहमति से समझौता कराया गया। दोनोंपक्षों द्वारा आपस में एक-दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरुआत करते हुए हँसी-खुशी अपना जीवन यापन करेंगे। परिवार परामर्श द्वारा जोड़ों को नवजीवन की शुरुआत की शुभकामनायें देते हुए समझाया गया कि पुरानी बातों को लेकर विवाद नहीं करेंगे और आपस में प्यार से रहेंगे।

