स्वर्ग पदक जीतने पर अरशद को मिला प्रमोशन
सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी मुनीराज जी ने कहा कि आरक्षी अरशद खान की उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। डीआईजी मुनिराज जी परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा ऑल इंडिया पुलिस गेम्स टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतने पर 43वीं वाहिनी पीएसी (एटा) में तैनात आरक्षी अरशद खान को मुख्य आरक्षी पद हेतु आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्राप्त करने पर रैंक प्रतीक लगाकर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी मुनीराज जी ने कहा कि आरक्षी अरशद खान की उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि ऐसे अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी न केवल विभाग का मान बढ़ाते हैं, बल्कि पुलिस बल में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार भी करते हैं। पदोन्नति प्राप्त करने के बाद अरशद खान ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और पुलिस विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आगे भी पूरे समर्पण और मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

