मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरादाबाद दौरा, विकास कार्यों व SIR प्रक्रिया की समीक्षा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे, जहाँ दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे, जहाँ दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया गया,निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग 11:30 बजे सर्किट हाउस पहुँचे,उनके आगमन से पहले ही आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखा, वहीं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में सबसे पहले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,इसके बाद उन्होंने,जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की शुरुआत की,करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था की स्थिति और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की,उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा उस समय हुआ है जब प्रदेश में चल रही SIR प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। भले ही आधिकारिक तौर पर इसे नियमित विकास कार्यों की समीक्षा कहा जा रहा हो, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे SIR प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने जिले में SIR की वास्तविक स्थिति, प्रगति और चुनौतियों पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली है। SIR प्रक्रिया के चलते जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क और सक्रिय दिखाई दिया।कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाएं गरीबों, वंचितों और पात्र व्यक्तियों को समर्पित हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मतदाता सूची को निष्पक्ष और पूर्ण रूप से अद्यतन करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अपात्र वोटरों को हटाकर पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि SIR प्रक्रिया में BLO के कार्यों में सहयोग के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार प्रयास कर रहे हैं।बैठक पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद से गाज़ियाबाद के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे को प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

Read More पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में FIR दर्ज होने के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों ने किया जमकर प्रदर्शन

संबंधित समाचार