नया मुरादाबाद : श्री महाकालेश्वर धाम में भव्य धर्म ध्वज स्थापना महोत्सव कल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला का धर्म ध्वज स्थापना के पावन एवं ऐतिहासिक समारोह गुरुवार को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। महाकालेश्वर धाम में श्रीराम मंदिर में धर्म ध्वज स्थापना का भव्य आयोजन महाकालेश्वर धाम नया मुरादाबाद स्थित भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण पूर्ण होने के पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला का धर्म ध्वज स्थापना के पावन एवं ऐतिहासिक समारोह गुरुवार को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा। स्थापना का यह शुभ अवसर प्रातः 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

अनेक गणमान्य यशस्वी एवं मुख्य अतिथि श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी तथा कार्यक्रम अध्यक्ष मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह मुरादाबाद के कर कमलों द्वारा होगा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे यह आयोजन लाला ओम प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट महाकालेश्वर धाम नया मुरादाबाद के तत्वावधान में आयोजित होगा।

संबंधित समाचार