चेयरमैन प्रतिनिधि सहित ईओ ने रैन बसेरा में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
भोजपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर ने ईओ नगर पंचायत भोजपुर के साथ कड़ाके की ठंड को देखते हुए रैन बसेरे का निरीक्षण किया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। भोजपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर ने ईओ नगर पंचायत भोजपुर के साथ कड़ाके की ठंड को देखते हुए रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने बिस्तरों, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया। जरूरतमंद और बेसहारा लोगों एवं वृद्धों को कड़ाके की ठंड और शीत लहर से बचाने के लिए नगर पंचायत के मौहल्ला धर्मपुर आंगा में दस बेडों का रैन बसेरा बनाया।

अधिक पड़ रही शीतलहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में बेसहारा लोगों और वृद्धों के लिए रैन बसेरे बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर सहित लिपिक फिरासत हुसैन ने मौहल्ला धर्मपुर आंगा वार्ड 03 में स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया।
संबंधित कर्मचारियों को समुचित मात्रा में लिहाफ, कंबल व गद्दों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि रैन बसेरा बेघर और गरीब लोगों के लिए रात बिताने की जगह होती है। खासकर सर्दियों में जहां उन्हें सुरक्षित आश्रय, बिस्तर, कंबल, भोजन और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलती हैं, ताकि वे ठंड और खुले आसमान के नीचे न सोएं। यह एक अस्थायी या स्थायी व्यवस्था है जो सरकार या स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बड़े शहरों में उपलब्ध कराई जाती है।
ताकि बेसहारा लोगों की जान बचाई जा सके और उन्हें सम्मानजनक रात बिताने का मौका मिले। बेसहारा लोगों को ठंड से निजात दिलाना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। ईओ ने नगरवासियों से ठंड में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा और मंदबुद्धि लोगों को रैन बसेरे में पहुंचाने की अपील की है, ताकि ठंड लगने से किसी की असमय मृत्यु न हो सके। इस अवसर तंजीम अहमद, बबलू देखभाल में रहे।

