पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना का सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

परीक्षा देकर आ रहे छात्र पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर भागे दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। परीक्षा देकर आ रहे छात्र पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर भागे दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। फरहाद अली पुत्र नवाब अली, निवासी हरथला मोहल्ला दर्जियान, थाना सिविल लाइन, जनपद मुरादाबाद द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दी गई कि अभियुक्त आसिफ उर्फ अनुराग द्वारा उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा घटना के तत्काल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

आदेश के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए घटना का सफल अनावरण कर घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण आसिफ उर्फ आयुष उर्फ अनुराग, पुत्र सुनील कुमार, निवासी रेलवे कॉलोनी, चन्दन नगर, थाना सिविल लाइन, जनपद मुरादाबाद।

दीपक, पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी गोविन्द नगर, थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद प्रकाश में आया अभियुक्त शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन मुरादाबाद, गेट नं-3 के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थ ले जाने में प्रयुक्त बोतल, लाइटर तथा मजहब की जली हुई पैट बरामद की गई।

Read More उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में करंट लगने से दो बहनों की मौत

विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण

Read More मुरादाबाद ने दुनिया को पीतल की चमक दी,अब उदीषा के माध्यम से हम दुनिया को अपनी संस्कृति की चमक देंगे

आसिफ उर्फ आयुष उर्फ अनुराग, पुत्र श्री सुनील कुमार, निवासी रेलवे कॉलोनी, चन्दन नगर, थाना सिविल लाइन, जनपद मुरादाबाद। दीपक, पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी गोविन्द नगर, थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद प्रकाश में आया अभियुक्त।

Read More नगर में होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर किया गया मंथन 

संबंधित समाचार