गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा निर्मित दांडी स्मारक का लोकार्पण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सत्य,अहिंसा और करुणा के अमर संदेशवाहक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर निगम मुरादाबाद द्वारा निर्मित दांडी स्मारक का उत्तरप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व मुरादाबाद महापौर विनोद अग्रवाल के साथ लोकार्पण किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, मुरादाबाद। सत्य,अहिंसा और करुणा के अमर संदेशवाहक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर निगम मुरादाबाद द्वारा निर्मित दांडी स्मारक का उत्तरप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व मुरादाबाद महापौर विनोद अग्रवाल के साथ लोकार्पण किया। गुरुवार को  गांधी जयंती पर कांठ रोड पर नगर निगम द्वारा निर्मित दांडी स्मारक का  अनावरण प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया।   

मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, मंडल आयुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह सहित नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल आदि रहे मौजूद रहे। इस अवसर पर महान नेता को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग का मंत्र आज भी देश के लिए पथप्रदर्शक हैं। यह स्मारक हमें याद दिलाता है, कि भारत की असली ताकत उसके सत्य, त्याग, अनुशासन और परिश्रम में निहित है।   

इन आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर शहर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह एवं सम्मानित जनप्रतिनिधगण, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार