मुरादाबाद : कैंटर की टक्कर से मासूम की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के काशीपुर अलीगंज मार्ग दूधिया पीरों दरगाह के सामने कैंटर चालक ने बाइक सवार दंपति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। जनपद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के काशीपुर अलीगंज मार्ग दूधिया पीरों दरगाह के सामने कैंटर चालक ने बाइक सवार दंपति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति घायल हो गए और आठ साल के मासूम बच्चें की मौके पर ही मौत हो गई,आनन फानन में यात्रियों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी, मौके पर पहुंची 112 ने बाइक सवार दम्पत्ति को मुंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी,

सूचना मिलते ही मुंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी और चौकी इंचार्ज करनपुर प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मुंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मृतक किशोर के परिजनों को समझाया, शीशपाल निवासी ककरउआ थाना शहजादनगर जनपद रामपुर अपनी पत्नी आशा व पुत्र विकास उर्फ अभिषेक के साथ मुरादाबाद के थाना मुंढापांडे क्षेत्र के अलीगंज काशीपुर मार्ग स्थित दूधिया पीरों दरगाह जा रहा था।

जैसे ही बाइक सवार दंपति दरगाह के सामने पहुंचे ही तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से आठ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई, विकास उर्फ अभिषेक नामक किशोर की मौत हो जाने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और एक शोक की लहर बनी हुई है। पुलिस ने कैंटर को हिरासत में ले लिया है और मृतक बच्चें के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।

संबंधित समाचार