सांसद डॉ. अनिल फिरोजिया बने अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय खटीक समाज (रजि.) ने मध्य प्रदेश के उज्जैन लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अनिल फिरोजिया खटीक को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला (विपिन कुमार) अखिल भारतीय खटीक समाज (रजि.) ने मध्य प्रदेश के उज्जैन लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अनिल फिरोजिया खटीक को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद समाजजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई और इसे लेकर मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई गई। अखिल भारतीय खटीक समाज (रजि.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि डॉ. अनिल फिरोजिया युवावस्था से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पित रहे हैं।
समाज और जनहित के लिए उनकी लगातार सक्रियता और निष्ठा के कारण ही वे तीन बार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद चुने गए। उज्जैन लोकसभा क्षेत्र में वे निरंतर कर्मठता के साथ जनसेवा में जुटे रहते हैं, जिसका सम्मान करते हुए समाज के राष्ट्रीय महासचिव सिप्पी महेन्द्रा सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
हर्ष व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक, सुशील चक, संजय चक, आशू चक, निर्मल चक, सतीश चक, गिरेंद्र सिंह चक, बिस्म्बर चक, वीरपाल सिंह चक, ओम प्रकाश चक, सुनील चक, भारत सिंह चक, बलबीर चक, राजेश चक, डॉ. गिर्राज सिंह चक, राहुल चक, हकीम सिंह चक तथा देवांशू प्रताप सिंह शासक सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

